मदन लाल मीणा बने गुंसी मंडल अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट व शहर अध्यक्ष पारस पहाडी ने सरपंच मदन लाल मीणा निवासी भांवती को कांग्रेस गुंसी मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है, जिससे गुंसी मंडल की कार्यकारिणी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंडल अध्यक्ष मीणा ने कहा कि संगठन का नेतृत्व करते हुए हर बूथ को मजबूत बनाना है और पार्टी के लक्ष्यों के अनुरूप विकसित बूथ स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि वह संगठन में सच्ची निष्ठा के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!