डॉ.उमराव सिंह यादव एडवोकेट गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के सह ब्रांड एंबेसडर मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान के जाने-माने डॉ.उमराव सिंह यादव एडवोकेट निवासी निहालोठ हाल प्रवासी जयपुर को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर डॉ.लाल बहादुर राणा ने गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल का राजस्थान शाखा का सह ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया है। यादव पिछले 40 साल से एडवोकेट के रूप में तथा इनकम टैक्स सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा उन्होंने समाज सेवा के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वो पिछले 2 साल से अपने पूज्य पिता जी की पुण्य स्मृति में ब्लड डोनेट कैंप व आंखों की जांच व आंखों का ऑपरेशन शिविर भी लगाते हैं तथा समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उनकी समाज सेवा में सक्रिय भूमिका को देखते हुए ही उनको गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने अपना सह ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया है। उन्हें सह ब्रांड एंबेसडर मनोनीत करने पर बधाई देने वालों में पत्रकार डॉ.रामानंद शर्मा, डॉ.राम चन्द्र यादव, डॉ.विष्णु भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद भालोठिया रानीगंज, महिपाल यादव प्रधानाध्यापक, ज्ञानवती यादव, कैलाश चंद यादव पूर्व प्रधानाध्यापक, बाबूलाल यादव रिटायर्ड आरएएस अधिकारी,  हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी, संदीप यादव अध्यापक, चेतन यादव,  सीए मनोहर यादव, रीना यादव,  धर्मपाल यादव नारनौल,  जोगिंदर यादव हाजीपुर, अनिल शर्मा पत्रकार शिमला, छाजू राम यादव पूर्व प्रिन्सिपल, शेर सिंह यादव प्रशासनिक अधिकारी, राजेन्द्र यादव वीर अहीर निर्माण सेना, राम स्वरूप यादव पत्रकार आदि सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!