वक़्फ़ संशोधन जन जागरण कार्यशाला संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क में वक़्फ़ (संशोधन) अधिनियम 2025 के समर्थन में एक भव्य जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह एवं मुख्य वक्ता सोमकांत शर्मा (प्रदेश संयोजक, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ, भाजपा) ने वक़्फ़ संशोधन की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संशोधन वक़्फ़ की संपत्तियों का लाभ सीधे गरीब मुस्लिम परिवारों तक पहुँचाने हेतु किया गया है। इससे पहले इन संपत्तियों पर केवल कुछ प्रभावशाली लोग कब्जा कर रहे थे और उनका निजी लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी, मानसरोवर मंडल प्रभारी गोविंद छींपा, मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी, चेयरमैन फायर पारस जैन, हेमंत शर्मा (डीग), मनोज पांडेय, पार्षद रामोतार गुप्ता, कुणाल चौधरी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), जैन समाज से महावीर बाकलीवाल, सुरेश मीणा, दीपक शर्मा, एनके कांबोज, सोहन लाल खंडेलवाल, विपिन गोयल, नारायण कृपाल, दौलत सिंह, गजेन्द्र गोपाल अग्रवाल, विजय गुर्जर, कुलदीप, रामोतार सोमवंशी, मनोज कौशिक, अवधेश शर्मा, प्रतीक शर्मा, सतीश शर्मा, कीर्तिपाल शर्मा, कुशल गौतम, नीता यादव, वंदना मेहरोत्रा और प्रिया ज्ञानानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सुखविंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन गंगवाल ने किया एवं गगनदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!