आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी धीरज सिंह टोकस का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बानसूर (रमाकान्त शर्मा): आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश प्रभारी धीरज सिंह टोकस के बानसूर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। टोकस ने कहा कि पार्टी राजस्थान के हर क्षेत्र में आम आदमी की लड़ाई लड़ेगी। पार्टी इस बार लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। राजस्थान की जनता ने अब तक कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया लेकिन दोनों पार्टियों ने जनता की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी कोई जन आंदोलन नहीं चलाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब बदलाव की मांग है। आम आदमी पार्टी लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार सभी चुनावों में पार्टी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इस मौके पर महासचिव विश्वेन्द्र सिंह चौधरी, अलवर जिलाध्यक्ष जगन्नाथ गोयल, लोकसभा इंचार्ज दिव्यान्दु शर्मा, कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष राम गोपाल यादव, कमलेश मेघवाल समेत पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!