जयपुर (योगेश शर्मा): टीएसए की और से जयपुर में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप इंडो कोरियन कल्चर सेंटर द्वारा संपन्न हुई। जिसमें राजस्थान मार्शल आर्ट एसोसिएशन के खिलाडियों ने भाग लिया और अपनी अलग पहचान बनाई और मेडल जीते। इस अवसर पर आयुष बिश्नोई गोल्ड मेडल, सूरज राठौड गोल्ड मेडल, वैष्णवी बिश्नोई ने क्युरगी में सिल्वर मेडल जीता। इस अवसर पर कोच संजीव सोनी ने सभी खिलाडियों को बधाई दी।
3/related/default