नवनियुक्त भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा का जैन समाज ने किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा दिगम्बर जैन नसियां मंदिर में भाजपा शहर मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन छाबड़ा का जैन समाज के लोगों ने राजस्थानी परम्परानुसार पगड़ी एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि नितिन छाबड़ा का भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त होने पर छाबडा को शिखरचंद काला, सुनील भाणजा, रिंकु झांझरी, विनोद जैन, विमल गिन्दोडी़, सुशील गिन्दोडी़, राकेश संघी, नवरत्न टोंग्या एवं पवन बोहरा सहित लोगों ने राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने जैन समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!