निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा महिला मंडल द्वारा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे गणगौरी बाजार स्थित प्राचीन कंकाली माता मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशाल सिंदूर यात्रा निकाली गई। सिंदूर यात्रा को विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व महिला मंडल की पूर्व प्रधान ममता जाट के नेतृत्व में रवाना हुई। सिंदूर यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए खारी कुई, सर्राफा बाजार, चौहटी बाजार, बिलाल मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, पटेल रोड, बस स्टैंड व अहिंसा सर्किल होते हुए गांधी पार्क में सभा के रूप में तब्दील हुई। सिंदूर यात्रा में सैकड़ो भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर वंदे मातरम भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुई चल रही थी। विधायक रामसहाय वर्मा ने सभी महिला व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर घूमने गए 27 भारतीय पर्यटक पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए है। जिससे संपूर्ण भारतवर्ष में शोक की लहर है एवं आतंकवाद के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी आतंकियों को करारा जवाब दिया। हमारे देश की सेना की दो बहिन महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की सीमा में 30 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला बोलकर नेस्तनाबुद कर दिया। देश सेल्यूट करता है हिंदुस्तान की ऐसी जांबाज बेटियों को, जिन्होंने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आतंकी हमले में शहीद हुए 27 भारतीयों को हम सब मिलकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गांधी पार्क पहुंचने पर निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व पूर्व प्रधान ममता जाट सहित कई कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
3/related/default