झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हमारे धर्म ग्रंथों व सनातन की मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पृथ्वी पर फैले अत्याचारियो का संहार करने वाला देव माना गया है। पडौसी देश पाकिस्तान जो आंतकवाद की फैक्ट्री है। पाक में पौषित आतंकवादीयो ने घाटी में धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की थी, उससे पूरा देश आक्रोशित था। देश की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंक की इस फैक्ट्री को नेस्तनाबूद करने के निर्णय के साथ सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी व आतंकवादियों का सफाया कर दिया। सरहद पर तनाव है लेकिन देश के जांबाज दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दे रहे हैं। देश के वीर जवानों की रक्षा, भारत की मिशन सिन्दूर में विजय और पाकिस्तान की सदबुद्धि के लिए स्थानीय रानी सती रोड स्थित लावरेश्र्वर महादेव मंदिर में सेना के जांबाजों का हौसला अफजाई के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना एव आरती की व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए महरादासी के वीर जवान सुरेंद्र मोगा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से आने वाले संकट व समस्याओं का निवारण होता है। इस अवसर पर भाजपा नेता विशंभर पूनिया, महेश जिनगर, उमाशंकर महमिया, प्रवीण स्वामी, संजय मोरवाल, नवल खंडेलिया, अनिल जांगिड़, दिलीप हंसासरिया, अशोक तुलस्यान, विनोद चौहान, कपिल सोनी, मंजू चौहान, सुमेर कड़वासरा, सुनील ढाका, पंकज टेलर, ज्योति प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश महण सरिया, अनुपम शर्मा एडवोकेट, जुगल मोदी, विनोद गरवा आदि ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
3/related/default