भारत में फिजी गणराज्य उच्चायुक्त महामहिम सामी का भारत कर्म रत्न अवार्ड

AYUSH ANTIMA
By -
0


काठमाण्डो/नई दिल्ली (श्रीराम इंदौरिया): अन्तराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा जयपुर शहर में 10 मई को आयोजित वैश्विक शान्ति समरसता सांस्कृतिक सम्मेलन एवं 192 राष्ट्रों का नागरिक अभिनन्दन समारोह में नई दिल्ली में फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त महामहिम जगन्नाथ सामी को भारत कर्म रत्न अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट वैस्ट लॉ फर्म काडमाण्डौ ने बताया कि महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डो की अभिशंसा पर फिजी के मुख्य न्यायाधीश द्वारा जगन्नाथ सामी को जस्टिस ऑफ पीस पुरस्कार प्राप्त हाने पर कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया है। भारत कर्म रत्न प्रतिभा जगन्नाथ सामी विश्वबन्धुत्व एकामहे के लिए समरसता वसुधैव कुटुम्बकम, ग्लोब्ल विल्लेज, सत्यम शिवम सुन्दरम कार्य योजना में भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तों को वैश्विक स्तर बढा रहे हैं। फिजी के साथ भारत के सम्बन्ध 1879 से है। अनुबन्ध प्रणाली के तहत 60,553 भारतीयों को 1916 तक सम्मान के साथ फिजी में आमंत्रित किया गया। भारत-फिजी के बीच मजबूत सांस्कृतिक सम्बन्ध हैं, फिजि की 38 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है, 2015 में जयपुर में आयोजित प्रशान्तद्वीप देशों के दूसरे शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिजी में एक अन्तरिक्ष अनुसंधान और उपग्रह निगरानी स्टेशन खोलने की योजना की घोषणा कर बहुआयामी सम्बन्धों को आगे बढाया है। मानवीय प्रेम एकता के प्रतीक जगन्नाथ सामी की सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए उल्लेखनीय सेवा कर्म निष्ठा, उपलब्धियों की प्रशंसा पर समस्त भूटान सरकार के आर्थिक मंत्री महामहिम लोकनाथ शर्मा नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल खान सामी को भारत कर्म रत्न अलंकरण से विभूषित करेंगे। विश्वरत्न महावीर प्रसाद टोरडी विशिष्ट सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल द्वार पर अगवानी करेंगे। समारोह का आयोजन 25 राष्ट्रों भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!