जिलाध्यक्ष सैनी के नेतृत्व में मोदी की सभा में बीकानेर गए भूतपूर्व सैनिक

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुनझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गुरुवार को बीकानेर में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में जिले से शामिल होने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में सैकड़ो भूतपूर्व सैनिक पहुंचे। बीकानेर प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए बसों के क़ाफ़िले से सैकड़ो भूतपूर्व सैनिक जिले की सातों विधानसभा से रवाना हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, विधायक विक्रम जाखल  ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया। मंडावा विधानसभा से कैलाश सुरा, कैप्टन अमरचंद खेदङ, केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स संगठन के विनोद मुंड, झुंझुनू विधानसभा से सूबेदार मेजर मनरूप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष झुंझुनू सूबेदार मेजर धर्मपाल भांभू, नवलगढ़ से कप्तान महेंद्र सिंह झाझरिया, कैप्टन रामलाल सखनीय, पिलानी से सूबेदार जयसिंह बराला, सूबेदार मेजर रामकिशन डारा, उदयपुरवाटी से लेफ्टिनेंट दिलीप झाझरिया,  हवलदार नेमीचंद कुल्हरी, खेतड़ी से कैप्टन केसर देव, सूरजगढ़ से कैप्टन विजयपाल राठौर, मेजर जयराम सिंह के नेतृत्व में जिले से 800 पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!