निवाई (लालचंद सैनी): ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का वन्दन अभिनन्दन करने के लिए शहर में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता द्वारा तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन करके तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने बताया कि 26 मई को सुबह 8 बजे कंकाली माताजी के मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा रवाना होकर चौहटी बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए बड़े बाजार, पटेल रोड, बस स्टैंड होते हुए गांधीपार्क पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में निवाई पीपलू विधान सभा के पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, व्यवसायी एव कर्मचारी शामिल होकर भारतीय सैनिकों का पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का समूल नाश करने की उपलब्धि पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। इस अवसर पर रामावतार घाटी, पार्षद अंकित वर्मा, पार्षद नितिन जैन छाबड़ा, जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, कैलाश नटवाड़ा, रामचरण पारीक, आशु गोड़, जितेंद्र विजय, लक्ष्मण खटाना, जितेन्द्र धारवाल, जोहन केशवानी, गोरधन जैन, प्रहलाद सैनी व लालचंद सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम से पूरा देश उत्साहित है: विधायक रामसहाय वर्मा
By -
May 22, 2025
0
Tags: