पं.प्रदीप मिश्रा के निजी सचिव समीर शुक्ला ने की पुष्टि

AYUSH ANTIMA
By -
0

काठमाण्डौ/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच 01 मई को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस महोत्सव का शुभारम्भ पं.प्रदीप मिश्रा, भागवत भूषण, अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्री विट्ठलेश सेवा समिति सीहोर के संस्थापक का 24 राष्ट्रो के नैतिक समर्थन पर ‘‘भारत कर्म रत्न अंलकरण’’ से विभूषित कर शुभारम्भ किया जायेगा। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ ने बताया वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज सत्यम् शिवम् सुन्दरम्, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे कार्य योजना पं.प्रदीप मिश्रा भारतीय सामाजिक परम्पराओ का निर्वाह करते हुये भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढा रहे है। ‘‘भारत कर्म रत्न अलंकरण’’ प्रतिभा पं.प्रदीप मिश्रा का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ द्वारा नाम प्रस्तावित किया गया तथा रॉयल भूटान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री लोक नाथ शर्मा ने भारत कर्म रत्न अलंकरण प्रस्ताव का अनुमोदन करने पर मध्य प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहू अध्यक्ष मध्य प्रदेश तेलघाणी बोर्ड द्वारा समर्थन करने पर पं.प्रदीप मिश्रा को जयपुर में आयोजित शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में भारत कर्म रत्न अलंकरण से विभूषित किया जायेगा। विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के नेतृत्व में एक सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल अभिनन्दन करेंगे। ‘‘भारत कर्म रत्न अभिनन्दन में पं.प्रदीप मिश्रा को नेपाल राष्ट्र की टोपी, शॉल, स्मृति चिन्ह, माला अभिनन्दन पत्र, श्रीफल भेंट कर विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए वैश्विक समरसता सोशल मिशन यात्रा शुभारम्भ करेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस महोत्सव का समापन 10 मई 2025 को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिवस (क्रान्ति दिवस) पर किया जायेगा। क्रान्ति दिवस पर 192 राष्ट्रों का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!