काठमाण्डौ/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): समरसता संयोजक विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ समस्त ब्राह्मण संगठन राजस्थान के आमन्त्रण पर आतंकवाद उन्मूलन दिवस पर काठमाण्डौ नेपाल से जयपुर पहुंचकर चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में आतंकवाद और अन्याय के खिलाफ युद्ध के प्रेरणा भगवान श्री परशुराम को नमन करते हुये जीवनी से प्रेरणा ली। अक्षय तृतीय 30 अप्रेल 2025 को जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम् में पं.कैलाश शर्मा महन्त मोती डूंगरी गणेश मंदिर, पं.देवी शंकर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सप्त़़ऋषि मण्डल राजस्थान, केशव शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि), पं.सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, पं.एसडी शर्मा संरक्षक राजस्थान ब्राह्मण महासभा, पं.बिरदी चन्द शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा ब्राह्मण महासभा, पं.अनुराग शर्मा राष्ट्रीय संयोजक गौड़ सनाढय् फाउण्डेशन, डॉ.सर्वेश शरण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र सेना, पं.अनिल खाण्डल अध्यक्ष खाण्डल विप्र संगठन, डॉ.शिव गौतम अध्यक्ष सोबर, पं.बद्री बागड़ा, बागड़ा ब्राह्मण महासभा, पं.पंकज थोई राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, पं.विजय हरितवाल प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा, पं.एलडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय राजस्थान ब्राह्मण महासभा, सुनिल उदेईया, अध्यक्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजन समारोह, अनिल चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परशुराम सेना, योगेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष विप्र महासभा राजस्थान, पं.जीतेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण यूथ विंग का नेपाल राष्ट्र की और से शुभकामनाओ में विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने में समस्त ब्राह्मण संगठन आगे आ रहे है। भगवान श्री परशुराम के सानिध्य में समस्त ब्राह्मण संगठन वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् पर आने वाली पीढीयो को एक शक्तिशाली वैभवशाली राष्ट्र देकर जायेंगे। भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम के आशीर्वाद से भारत को पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू का आसन प्राप्त होने जा रहा है।
3/related/default