भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): विधायक निवास पर विधायक रामसहाय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज लगाकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। विधायक रामसहाय वर्मा ने बताया कि संपूर्ण देशभर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसके तहत संपूर्ण विश्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता घर-घर पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी में करोड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक मंडल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्थापना दिवस को लेकर आगामी दिनों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, पार्षद नितिन छाबड़ा, गिरिराज जाट, दुर्गाशंकर सेन, अल्लाह रखा देशवाली, रामविलास बधाई, पुरुषोत्तम शर्मा, राजू मालावत, जितेंद्र विजय, लोकेश बैरवा व जीतू धारवाला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!