ब्रह्म संकल्प संघ द्वारा किया गया छठे विशाल सनातन धर्म जागरण का भव्य दिव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


दिल्ली (श्रीराम इंदौरिया): आदि गुरु आदर्श ब्रह्मचारी, अतुल पराक्रमी, भगवान विष्णु के छठे अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गुरु अखंड ब्रह्माण्ड नायक राजाधिराज भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में श्री परशुराम ब्रह्म संकल्प संघ द्वारा श्री शिव मंदिर दिलशाद गार्डन दिल्ली में छठे विशाल सनातन धर्म जागरण का भव्य दिव्य आयोजन किया गया। मुख्य यजमान कपिल कौशिक एवं सुशील शर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी बंधुओ द्वारा भव्य श्री सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन परिचय विचार गोष्ठी एवम भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। दिव्य आयोजन में देश के कई मुख्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्वान, ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित दिल्ली के सभी अस्पतालों के डॉक्टर्स, नर्सिंग अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता संदीप मिश्रा, संसद भवन से राजीव तिवारी, अध्यात्म जगत से महाराज जय भैया जी व शिक्षक, उद्योगपति सपरिवार शामिल हुए। संगठन से जुड़े अखिलेश एवं विकास ने बताया कि आयोजन में कई ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के रजनीश शुक्ला, ॐ ब्राह्मण महासभा के वायके शर्मा, संजीव दीक्षित, ब्रह्मदेव समाज से वीके पांडे, अरविंद उपाध्याय, प्रमोद, राजेश तिवारी, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों से गीतेश, मुरारी, अतुल, प्रदीप, प्रशांत, मोहित, महेश, पुनीत, प्रवीण, सुशील, विष्णु, दिवाकर, अनिल शर्मा, अवधेश लवानिया सहित कई अन्य संगठनो के गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। संघ के संदीप आमेटा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम भीष्म, द्रोण, कर्ण आदि महारथियों के आदिगुरु एवं अहंकारी, धृष्ट हयवंशी अधर्मियों के संहारक है और सभी बंधुओ ने बच्चों को मोबाइल एडिक्शन से बचाने, सनातन संस्कार देने, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, व्यक्ति से व्यक्ति, व्यक्ति से समाज एवं समाज से समग्र राष्ट्र को राष्ट्रीयता के सूत्र में पिरोकर भारत राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन के संयोजक कमल कांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संघ द्वारा सनातन वैदिक संस्कृति के उत्थान व विकास में किये जा रहे जनहित कार्यो को सराहनीय व अनुकरणीय है तथा संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज के विकास, जनहित एवम सनातन वैदिक शिक्षा व संस्कृति के उत्थान व विकास का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!