मंत्री पटेल ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के किये दर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0

पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा): जोधपुर जा रहे राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल का कुछ समय हेतु पुष्कर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूर्व सभापति कमल पाठक के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिक्रमा भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री जोगाराम पटेल रविवार को पुष्कर पहुँचकर जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वैशाख की अमावस्या का अच्छा दिन है, ब्रह्मा जी के दर्शन हुए। मंत्री पटेल ने अपने को सौभाग्यशाली बताया और देश-प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की। पटेल रविवार को जोधपुर जाते समय कुछ समय के लिए पुष्कर पहुँचे, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। पूर्व सभापति कमल पाठक ने पुष्कर के विकास के बारे में बताया कि वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में यहां के विकास के लिए अनेक कार्य कराए गए थे, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी पुष्कर के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगी। पटेल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा-यह केवल पर्यटकों पर नहीं, मानवता पर कायरता पूर्ण हमला है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस हमले को गंभीरता से लिया है और पाकिस्तान का पानी रोकने जैसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी लड़ा जाता है। इस मौक़े पर पूर्व सभापति कमल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, मंडल महामंत्री अखिलेश पाराशर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप पाराशर एवं अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!