प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम महोत्सव में विभिन्न प्रदेशो के मुख्यमंत्री का भारत कर्म रत्न अलंकरण से विभूषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


काठमाण्डौ/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गोनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वैश्विक शान्ति समरसता सांस्कृतिक सम्मेलन में 10 मई 2025 को मुख्य मंत्रीयो को भारत कर्म रत्न अंलकरण से विभूषि मंच द्वारा किया जायेगा। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राज.उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मंच द्वारा पहला आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने वाले मुख्यमंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री भगवत मान पंजाब, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश, श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली, नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा, डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य-प्रदेश, पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, सुश्री ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, विष्णु देव साई, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, सुखविन्दर सिंह मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, देवेन्द्र गंगाधर फडनवीस मुख्यमंत्री महाराष्ट्र का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया हैं। महोत्सव कार्यक्रम मे 11 मुख्यमंत्री का 24 राष्ट्रो के सानिध्य में भारत कर्म रत्न अलंकरण से विभूषित होंगे। 192 राष्ट्रों का नागरिक अभिनन्दन समारोह में भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे, भारत को विकासशील राष्ट्रो से विकसित राष्ट्रों में सम्मलित पर चर्चा होगी, वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम सुन्दरम पर चर्चा होगी। भारत कर्म रत्न अलंकरण, नेपाल राष्ट्र की टोपी, शॉल, स्मृति चिन्ह, मेडल अभिनन्दन महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा, रायॅल भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री ंिकंजॉग दोरजी के हस्ताक्षर वाला अभिनन्दन पत्र आशीर्वाद के रूप में सम्मेलन में भेंट किया जायेगा। नई दिल्ली स्थित विभिन्न राष्ट्रों के राजदूतावास को आमन्त्रित किया जा रहा है। सम्मेलन में दुनिया का पहला विश्व रत्न अलंकरण अभिवादन मातृभूमि की मिट्टी से किया जायेगा। 192 राष्ट्रो का नागरिक अभिनन्दन एंव महा प्रयागराज कुम्भ मेला की कार्य योजना से अवगत कराया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!