जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): दिव्यांग रसोई द्वारा दिव्यांग साथियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 अप्रेल 2025 को 80/24, पटेल मार्ग, मानसरोवर पर दिव्यांग रसोई का शुभारंभ किया गया था। जिसमें दिव्यांग साथियों द्वारा भोजन बनाकर दिव्यांग साथियों के घर घर जाकर भोजन पहुंचाया जा रहा है और 12 अप्रेल को दिव्यांग साथी महाराज सिंह माली जी को ई रिक्शा रोजगार के लिए उपलब्ध करवाकर दिव्यांग साथियों तक भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। महाराज सिंह जी सुबह शाम दिव्यांग साथियों के लिए भोजन पहुंचाने के बाद ई रिक्शा से अपना रोजगार करेंगे। भाजपा जयपुर जिला मंत्री श्रीमती सुनीता अग्रवाल, दिव्यांग रसोई की सीईओ श्रीमती समीक्षा जैन, कोषाध्यक्ष एवं पार्षद जय वशिष्ठ, भाजपा जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ सुनील गौड़ और अन्य सम्मानित सदस्यों ने ई रिक्शा की चाबी श्री महाराज सिंह जी को सौंपी।
दिव्यांग रसोई द्वारा दिव्यांग साथी को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ई रिक्शा रोजगार के लिए उपलब्ध करवाया
By -
April 13, 2025
0
Tags: