भाजपा स्थापना दिवस पर मानसरोवर मंडल में प्राथमिक सदस्यों का अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर मण्डल द्वारा सभी सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्यों का माला तथा दुपट्टा पहनाकर  अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर मनीष पारीक तथा विशिष्ट अतिथि मानसरोवर मंडल प्रभारी कैलाश जटवाड़ा रहे। मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय आदि विभूतियों द्वारा 1951 में गठित 'जनसंघ' के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये 'राष्ट्रवादी सिद्धांत', 'एकात्म मानववाद', 'हिन्दुत्व', अन्त्योदय, भारतीय संस्कृति, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी राजनीति आदि मूल मंत्र के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में 06 अप्रैल' 1980 को बीजारोपित तथा माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के अग्रणी एवं कुशल नेतृत्व में वटवृक्ष रूप में परिणीत देश की सबसे बड़ी तथा विश्व में सर्वाधिक प्राथमिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं, निर्णयों, उपलब्धियों आदि पर कृतज्ञतापूर्वक प्रकाश डालते हुए राष्ट्र एवं पार्टी हित में सतत् परिश्रम एवं समर्पित जनसेवा करते रहने का आव्हान किया गया। पार्षद रामावतार गुप्ता ने बताया कि मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी वार्ड पार्षद वार्ड संयोजक उपस्थित रहे अंत में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!