अलवर (मनीष अरोड़ा): कठूमर मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस सभी मंडलों पर विधायक रमेश खींची के मुख्यातिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधायक रमेश खींची ने भजन लाल सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा आम जन को अवगत कराने का आव्हान किया और चिकित्सा क्षेत्र में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑपरेशन कराने वाले लाभार्थियों ने अपनी अनुभूति से सभी लोगों को अवगत कराया और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। कठूमर मंडल पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने की कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, जाट समाज के अध्यक्ष कल्लू राम चौधरी, कार्यक्रम के संयोजक अनिल कौशिक, युवा नेता सोमेश्वर चौधरी ने भी प्रदेश सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जिला पार्षद राजेश गुर्जर, पूर्व सरपंच वीरेंद्र चौधरी, समय सिंह, दिनेश जाटव, भूपेंद्र सौंख, ओमी पहलवान, उदय सिंह चौधरी, दीपा चौधरी, सोम चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, उप प्रधान सुरेश, सतवीर बराड़ा, नरेश गुर्जर, बदन सिंह, लोकेश रानोता, श्री भान गुर्जर, सिकंदर टीकरी, अभिषेक ठाकुरिया, संजय सरपंच, आकाश रेला, प्रकाश दुधेरी, राजेश, कमल इसरोता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज ने किया।
विधायक रमेश खींची ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
By -
April 08, 2025
0
Tags: