नरेन्द्र शर्मा महामंत्री व गुड्डू पुरोहित बने युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं विप्र सेना जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सुनील तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया की अनुशंसा पर नरेंद्र शर्मा ढाणी वाला को महामंत्री युवा मोर्चा व गुड्डू पुरोहित को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर बोलते हुए गुलज़ारी लाल शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी समाज की रीढ़ होती है। इसलिए गुड्डू पुरोहित को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व नरेन्द्र शर्मा महामंत्री की यह प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन का विस्तार को सम्पूर्ण आकार दिया जा सके। नरेन्द्र शर्मा व गुड्डू पुरोहित ने राष्ट्रीय संयोजक सुनील तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया व जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और विश्वास व्यक्त किया कि जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है, समाज के प्रति समर्पित भाव से पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी, विप्र सेना के जिला उपाध्यक्ष  रामचंद्र शर्मा पाटोदा, विप्र सेना के जिला कोषाध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, हरिकिशन शुक्ला  ऐडवोकेट रवि शुक्ला, अनुप पुरोहित आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!