निवाई (लालचंद सैनी): शहर में 80 फीट रोड पर स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर किए जा रहे संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान व विधायक रामसहाय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के सभी मंडलों की बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह चौहान ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 24 अप्रैल को विचार गोष्ठी के रूप में कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे। विधायक रामसहाय वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। विधायक ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार निवाई शहर में आगमन होगा, तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैठक में कार्यक्रम संयोजक विष्णु शर्मा, दीपक संगत, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, बीना छामुनिया, रमाकांत शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, पार्षद रामविलास बलाई, महेंद्र जैन, शंकर सैनी, जीतू धारवाला, लोकेश बैरवा, बुधराम मीणा व आसाराम डोई सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default