जयपुर (योगेश शर्मा): भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय परिषद द्वारा राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत में आगामी सत्र 2025-26 के लिए दायित्वधारियों का मनोनयन किया गया। इसमें रणवीर सिंह त्यागी को प्रांतीय अध्यक्ष, गुंजन सक्सेना को प्रांतीय महासचिव तथा दिनेश कुमार गोयल को प्रांतीय वित्त सचिव के लिए नामित किया।
वर्तमान में रणवीर सिंह त्यागी प्रांतीय महासचिव तथा गुंजन सक्सेना रीजनल सचिव पर्यावरण का दायित्व निभा रहे हैं। साथ ही वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष राजीव शरण सक्सेना को क्षेत्रीय समन्वयक संस्कार के पद पर एवं वर्तमान प्रांतीय संगठन सचिव ओम प्रकाश रावत को क्षेत्रीय समन्वयक सेवा के पद पर मनोनीत किया गया है।