पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वाल्मीकि समाज का सामाजिक संगठन राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र कुमार हठवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व निदेशक एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार भगवत प्रसाद मकवाना के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.शांतिलाल जावा के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पिलानी निवासी गोविंद सारवान वाल्मीकि को कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर भागीरथ सारवान मंड्रेला, संतोष कुमार डुलगच झुंझुनूं, महानंद सारवान, पूर्व थानेदार मंगल चंद सारवान, पार्षद महावीर प्रसाद सारवान, ठेकेदार संजय सारवान, सुभाष सारवान, डॉ.बनवारी लाल सारवान, आशा राम चावरिया, सुनील लोहरा, माडुराम लोहरा सहित मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
गोविंद सारवान वाल्मीकि बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष
By -
March 17, 2025
0
Tags: