जयपुर/झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान गौङ ब्राह्मण समाज द्वारा जयपुर में वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान भर से ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। ब्राह्मण समाज के नेता महेश बसावतिया ने बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन में झुंझुनूं से गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा दैरवाला, पूर्व वाइस चेयरमैन नगर परिषद पवन पुजारी, गौड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, प्रदीप शर्मा अलसीसर,
ब्राह्मण महासभा पिलानी अध्यक्ष सन्त कुमार शर्मा पिलानी, गौड़ ब्राह्मण महासभा संरक्षक कांति प्रसाद ठंड एवं वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक, लेखक राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई व विश्वास दिलाया कि झुंझुनू विप्रगण हमेशा ही हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ग़ौरतलब है कि जयपुर में आयोजित समारोह में विधायक सिविल लाइन गोपाल शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल, मुख्य संयोजक डॉ.विजय बासोतिया, कार्यकारी अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप जोशी, युवा प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया, सह संयोजक डॉ.हेमचन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आरपी शर्मा, सह कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, कार्यालय मंत्री राममोहन शर्मा, कालीचरण शर्मा, पंकज शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा तिवाड़ी, मिथिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।