भाजपा के वरिष्ठ नेता आहूजा ने उदयपुर पहुंच मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर किया शोक व्यक्त

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
अलवर (मनीष अरोड़ा): भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने उदयपुर पहुंचकर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य  अरविंद सिंह मेवाड़ के देवलोकगमन के उपरांत उदयपुर स्थित उनके निज निवास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की  और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आहूजा ने बताया कि अरविंद सिंह मेवाड़ आजीवन हिंदुत्व के लिए समर्पित रहे। महाराणा प्रताप की 73वीं पीढ़ी में अरविंद सिंह मेवाड़ के अरविंद सिंह ने आजीवन देश हित में कार्य किया और हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहे। अरविंद सिंह मेवाड़ श्रद्धांजलि देने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पहुंचे। आहूजा के साथ हिंदूवादी नेता प्रेम सिंह राजावत ही मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अरविंद सिंह मेवाड़ का योगदान सराहनीय है। उन्होंने राजस्थान की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी। यह बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड ने उदयपुर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर एक नई मिसाल पेश की, इसके साथ ही एचआरएच ग्रुप को होटल चैन बनाकर खुद को  सफल बिजनेसमैन के रूप में भी दुनिया के सामने पेश किया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मेवाड़ राजघराने का योगदान आज भी याद किया जाता है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!