निशान पदयात्रा में लगे बाबा श्याम के जयकारे

AYUSH ANTIMA
By -
1 minute read
0
ads banner

खैरथल: शहर के पुरानी अनाज मंडी में स्थित श्याम मंदिर से 23वी विशाल निशान पदयात्रा  खैरथल निशान पदयात्रा संघ के तत्वाधान में मंगलवार को सुबह 7:15 बजे पंडित विनेश शर्मा (बिल्लू) के सानिध्य में पूजा अर्चना की। श्याम निशान पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई खाटूधाम के लिए रवाना हुई। श्याम निशान पदयात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्याम निशान पद यात्रा में बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए बाबा श्याम के भजनों पर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए खाटूधाम के लिए रवाना हुए, जिससे पूरा शहर श्याम रंग में रंग गया। शहर के विभिन्न मार्गों पर श्याम निशान पदयात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था श्याम प्रेमियों द्वारा जगह-जगह की गई।
ads banner

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
Today | 21, May 2025