सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


गुढ़ागौड़जी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की सेवा संकल्प यात्रा रविवार को गुढ़ागौड़जी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर भाजपा जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, भैरू कॉलोनी में बलवीर मांठ, चंवरा मोड़ पर राजेंद्र मुंड के नेतृत्व में सम्मान किया गया। स्थानीय ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संजय कीर्तनिया थे व अध्यक्षता गुढ़ागौड़जी इकाई के संरक्षक डॉ.हरिसिंह गोदारा ने की। विशिष्ट अतिथि संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, प्रशांत शर्मा, ताराचंद गुरु, कुरड़ाराम जाखड़ थे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सैन ने बताया कि अतिथियों द्वारा ट्रस्ट के द्वारा गत 6 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संभाग प्रभारी मनोज शर्मा व प्रशांत शर्मा द्वारा आए हुए ग्रामीणों को सेवा संकल्प कि शपथ दिलाई तथा सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि संजय कीर्तनिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ती कि सेवा करने का संकल्प लिया है, जिसके लिए हम शेखावाटी की प्रत्येक तहसील में अपना सेवा कार्य कर रहे हैं और निरंतर रूप से धरातल पर हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में संजय कीर्तनिया ने तहसील उत्कृष्ट कार्य करने पर विष्णु सिंह राठौड़, प्रहलाद शर्मा अपना कर्म संस्थान सौंथली, छोटू खेदड़, ट्रस्ट सहप्रभारी तनु सांखला, लक्ष्मी सैन का सम्मान किया। इससे पूर्व ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.हरिसिंह गोदारा, रामस्वरूप सांखला, सुनील बड़सीवाल ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर व रामदरबार का चित्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में कमल पौख, जय सिंह गढ़वाल भोड़की, समीर शेखावत छावसरी, मोहित शेखावत दुड़ियां, दिनेश शर्मा, ललित कुदाल, हर्षवर्धन नरूका, सुनिल कुमावत व अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन विष्णु सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!