कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का 73वाँ जन्मदिवस शनिवार, 08 मार्च को जिले भर में कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष व वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.बृजमोहन शर्मा ने बताया कि राजस्थान की समस्त आम जनता में लोकप्रिय प्रत्येक जाति, वर्ग के लिये कार्य कर प्रचण्ड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने वाली प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिस प्रकार जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास कार्य किये, संविदाकर्मियों को स्थाई किया। जिसकी वजह से प्रदेश भर की 200 विधानसभा क्षेत्रों में आज भी राजे का प्रभाव दिखाई देता है। इसी के चलते राजे का जन्मदिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर बानसूर में भाजपा नेता विजय कुमावत व वसुंंधरा राजे समर्थक मंच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस शर्मा विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान के साथ गौशालाओं में गौ सेवा एवं जगह-जगह फलों का वितरण करेगें।
3/related/default