निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान तीरन्दाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दीपेंद्र सिंह पथराज को निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि राजस्थान तीरन्दाजी संघ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दीपेंद्र सिंह पथराज को निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम को चेयरमैन, सुरेंद्र गुर्जर महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गौड अलवर, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल सैन पाली, रीना शर्मा कोटा, दिनेश कल्ला बीकानेर, नीरू झुंझुनू, गिरधारी सिंह चौहान उदयपुर व अनिल शर्मा बांसवाड़ा, महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर धौलपुर, संयुक्त सचिव कुमार धनंजय टोंक, रितिका वर्मा अजमेर, प्यार सिंह गुर्जर सवाई माधोपुर, मनोज कुमारी करौली व कोषाध्यक्ष के पद पर लोकेंद्र सिंह गुर्जर धौलपुर निर्वाचित हुए है। नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह खंगारोत ने कहा कि राजस्थान में तीरंदाजी के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे एवं तीरंदाजी के खिलाडिय़ों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। राज्य के खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध करवाएंगे और हर जिले मे प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जायेगा।
दीपेंद्र सिंह खंगारोत पथराज बने राजस्थान तीरन्दाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष
By -
March 30, 2025
0
Tags: