निवाई (लालचंद सैनी): सिंधी समाज के तत्वावधान में रविवार को चेटीचंड महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि रविवार को झूलेलाल मंदिर में समाज के लोगों द्वारा वैदिक आचार्यों के सानिध्य में शिव पंचायत, भगवान झूलेलाल व बालाजी सहित विभिन्न देवी देवताओं का जल और पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान मुंडन संस्कार, पूज्य बेहराणों अखा साहब की महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सम्पूर्ण सिंधी समाज ने प्रसादी ग्रहण की। रविवार की शाम चार बजे झूलेलाल मंदिर से गाजे बाजे के साथ चेटीचंड की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल की आकर्षक झांकी सजाई गई। शहर में जगह जगह सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की आरती उतारी। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियों सजाई गई। जुलूस में युवक-युवतियां नाचते गाते चल रहे थे। बीच बीच में सभी लोग जैको चवंदो झूलेलाल उनेजा थींदा बेडापार का जयकारा लगा रहे थे। चेटीचंड का जुलूस शहर के झूलेलाल मंदिर से विभिन्न मार्गों से होता हुआ भरकुंआ तालाब पहुंचा। इस दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। जुलूस युवाओं ने भगवान झूलेलाल के जमकर जयकारे लगाए। इस दौरान शीतलदास इसरानी, हीरू रामचंदानी व महेन्द्र मेठवानी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
भगवान झूलेलाल की निकली शोभायात्रा, धूमधाम से मनाया चेटीचंड का त्यौहार
By -
March 30, 2025
0
Tags: