भारत विकास परिषद् शाखा कोटपूतली के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): भारत विकास परिषद् शाखा कोटपूतली के वार्षिक चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी सतवीर यादव के सानिध्य में सम्पन्न हुये। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। मंचस्थ अतिथियों के स्वागत सत्कार के पश्चात परिषद् के शाखा सचिव अरविन्द शरण बंसल ने अतिथियों का परिचय करवाया तथा वर्ष पर्यन्त शाखा द्वारा किये गये सेवा कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रांत गौ सेवा प्रकल्प प्रमुख प्रकाश जांगिड़ ने गौ सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए किये जा रहे गौ सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रांत अंग एवं देह दान प्रकल्प प्रमुख सुभाष मीणा ने भारत विकास परिषद् के उद्देश्य एवं सभी सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद् का प्रत्येक प्रकल्प सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने "मरुधरा को मिलकर स्वर्ग बनाएंगे" गीत के माध्यम से मिलकर काम करने का संदेश दिया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुये अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नाम आमंत्रित किये। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद शरण बंसल ने राजेश दीवान के नाम का प्रस्ताव दिया, सचिव पद के लिए विनोद कुमार गोयल ने एड.बजरंग लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव दिया तथा एड.अशोक सुरेलिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल बंसल के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन किया और सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुये। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर कर स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष डॉ.मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन अरविन्द शरण बंसल ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ.वासुदेव गुप्ता, शाखा संरक्षक प्रेमकुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गोयल, विनोद कुमार गोयल, एड. अशोक सुरेलिया, अनिल गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, डॉ.अरविंद मित्तल, उत्तम बंसल, हेमंत गुप्ता, रामसिंह यादव, सुरेंद्र चौधरी, दीपक ततारपुरिया, मनोज गर्ग, भारत बंसल, पदम, जयप्रकाश मीणा, सुभाष शर्मा, अशोक गुप्ता, अमित, शिवप्रकाश शर्मा, पुष्कर शर्मा, प्रमोद गोयल, नरेश समेत अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!