कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): सैनी महासभा जिला कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजधानी जयपुर में शिष्टचार भेंट की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की एवं गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया, साथ ही होली पर्व की शुभकामनायें भी दी। इस दौरान बहरोड़ प्रधान सुरेश कुमार सैनी, बर्डोद प्रधान महावीर सैनी, सीमा सैनी विराट नगर, कुलदीप सैनी बानसूर, रामसिंह सैनी पावटा, रामावतार सैनी, देवीसहाय सैनी डीडीओ, परमानंद सैनी नीमराना, बाबूलाल सैनी, जयराम सैनी, रामौतार सैनी, रामस्वरूप सैनी, रामेश्वर सैनी पीटीआई, परमीत सैनी, सुनील सैनी, मनोज सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
सैनी महासभा पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से की शिष्टाचार भेंट
By -
March 10, 2025
0
Tags: