फागोत्सव पर युवक,युवतियो ने मचाया धमाल

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर: श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज जयपुर का होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव का  कान्यकुब्ज भवन के स्नेही तारा सभागार में भव्य आयोजन किया गया। समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं रंगारंग प्रोग्राम के साथ फूलों की होली खेली। समारोह  में पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, मदन लाल अग्निहोत्री, सुरेश मिश्रा, नरेंद्र प्रकाश दुबे, ब्रह्म कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी को होली की शुभकामनाएं दीं एवं आशीर्वचन से संबोधित किया। प्रमोद दुबे महामंत्री, कोषाध्यक्ष मनोज पाठक, संगठन मंत्री शितांशु शुक्ला, संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ  अलका मिश्रा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना पूर्ण योगदान दिया। समारोह की संपूर्ण व्यवस्था में सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती रत्ना मिश्रा की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही। अध्यक्ष महोदय अपने कुछ आवश्यक निजी कार्य की वजह से शहर से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इतने भव्य आयोजन के अंत में हर बार की भांति इस बार भी प्रायोजित तरीके से कुछ समाज बंधुओं ने अव्यवस्था फैलाने का असफल प्रयास किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!