गौतम नवयुवक मंडल के रविन्द्र केकड़ी बने अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): श्री गौतम नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम केकड़ी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मंडल की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बहड़, उपाध्यक्ष विकास शर्मा रजवास व कविंद्र शर्मा बहनोली, सचिव महेश मिश्र, महामंत्री योगेश गौतम बरोनी, मंत्री मनीष बरोनी व कोषाध्यक्ष भगवान सहाय सीदडा को बनाया है। उन्होंने बताया कि मंडल के प्रवक्ता पवन कुमार बहनोली एवं व्यवस्थापक चंदन शर्मा रजवास को मनोनीत किया है। संगठन मंत्री के पद पर आदित्य शर्मा व वंश गौतम, प्रचार मंत्री श्रीराम गौतम व गोविंद गौतम को मनोनीत किया है। मंडल के सदस्य के रूप में अनिल भीपुरा, सोमेश शर्मा पहाड़ी, चिन्मय गौतम व राजेंद्र शर्मा को शामिल किया है। सभी निर्वाचन कार्य करने पर उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों से महर्षि गौतम जयंती के आयोजन में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!