झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस कच्ची बस्तियों में जाकर खाद्य सामग्री व साड़ी वितरण की गई। वसुंधरा राजे समर्थन मंच के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने बताया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का कच्ची बस्तियों में जाकर संदेश भी दिया गया। इसके साथ ही केजी बस्ती की पढ़ने वाली बालिकाओं को पठन सामग्री वितरित की गई। बसावतिया ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विनोद कटेवा, उमाशंकर महमिया, सुरेंद्र शर्मा, महेश पुरोहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म दिवस पर नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश
By -
March 08, 2025
0
Tags: