कोटपूतली : यहाँ के राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय संस्कृति की पुर्नस्थापक देवी अहिल्याबाई होल्कर: फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.सज्जन सिंह यादव ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया एवं विद्यार्थियों को भारतीय समाज में देवी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान से परिचित कराया। प्राचार्य प्रो.आरके सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनायें दी एवं इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में साक्षी जांगिड़ प्रथम, भारती यादव द्वितीय एवं सीमा गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शुभलता यादव ने आभार व्यक्त किया। प्रश्नोतरी में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं विधार्थियों ने भाग लिया।
देवी अहिल्याबाई होल्कर: फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन
By -
February 10, 20251 minute read
0
Tags: