कोटपूतली : देश की राजधानी दिल्ली में 27 वर्षो बाद भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। दिल्ली में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुये विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि पीएम मोदी का कुशल नेतृत्व पुरे देश के साथ दिल्ली के दिल में बसा हुआ है। भाजपा को मिली यह प्रचण्ड विजय सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अन्त्योदय व विकास परक नीतियों पर जनता जनार्दन के अटुट समर्थन की जीत है। पटेल ने बूथ स्तर पर अथक मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं व पार्टी नेतृत्व को बधाई देते हुये कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन व तुष्टिकरण की सारी सीमायें लांघ दी थी। आज देश की राजधानी झुठ, छल व प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति व प्रतिष्ठा के नये युग में यात्रा आरम्भ कर रही है। यह जनादेश विकसित भारत के संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झुठ, भ्रष्टाचार व कुशासन को नकार कर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के संकल्प को चुना है। दिल्ली अब विकास एवं सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ेगी। वहीं दुसरी ओर मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोडकऱ मिठाईयों का वितरण किया। इस दौरान पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, जिला महामंत्री गोपाल मोरीजावाला, कोषाध्यक्ष शशि मित्तल, नगर मण्डल अध्यक्ष अरूण सैनी, भाजपा नेता इंजी.विक्रम कसाना, जिला संयोजक कमल कसाना, संदीप सराधना, आनन्द अग्रवाल, कमल सैनी, सुभाष रावत, हीरालाल सैनी, मुकेश ठेकेदार, धर्मपाल ठेकेदार, विक्रम सैनी, बालकृष्ण सैनी, लालाराम प्रधान, सुगन भाई, सुनील चौधरी, बाबूलाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार पूर्व जिला पार्षद धूड़सिंह शेखावत समेत अन्य ने भी दिल्ली में मिली जीत पर हर्ष व्यक्त किया।
3/related/default