वेदी प्रतिष्ठा-विश्व शांति महायज्ञ आज से

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (आशीष माथुर): महेश नगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ 4 से 6 फरवरी तक मुनि प्रणम्य सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर ध्वजारोहण, कलश यात्रा सहित अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। सोमवार को महोत्सव की तैयारियां अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा के बाद घट पूजन होगा।  इसके बाद घटयात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के दूसरे दिन पांच फरवरी को सुबह सात बजे ध्वजारोहण, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, अभिषेक और शांतिधारा के बाद मुनि प्रणम्य सागर महाराज के प्रवचन होंगे। वेदी के संस्कार के बाद दोपहर में एक बजे याज्ञ मंडल विधान की पूजा की जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 6 फरवरी को सुबह जाप्य अनुष्ठान, अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद मुनिश्री के प्रवचन होंगे। इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ के बाद विधि विधान से श्रीजी को वेदी में विराजमान किया जाएगा। महोत्सव की सारी क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य शुभम जैन शुभांश संपन्न करवाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!