पिलानी : भाम्बू परिवार द्वारा स्व.श्रीमती केसरदेवी-झूथाराम भाम्बू की पुण्यतिथि पर आयोजित तृतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता लीखवा में आयोजित की गई थी, जिसमें हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न महिला और पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा के अध्यक्ष कैलाश व्यास और नाहर सिंह अलीपुर ने पुरस्कार वितरण का कार्य किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बॉलीबॉल महिला वर्ग में एमडी बरालू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सेरला (हरियाणा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में लाड (हरियाणा) ने प्रथम और हिसार (हरियाणा) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी महिला वर्ग में दादरी (हरियाणा) ने प्रथम और कालूवाला (हरियाणा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष कबड्डी में हड़ोदी ने पहला स्थान और सरदारपुरा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला 100 मीटर दौड़ में मोनिका सैन (पिलानी) ने पहला स्थान, प्रतिज्ञा (दादरी) ने दूसरा और खुशी बरालू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मोनिका सैन ने पहला, प्रतिज्ञा ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, 800 मीटर में मोनिका सैन ने पहला, नैंसी (कालूवाला) ने दूसरा और प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की दौड़ में 100 मीटर में शक्ति सिंह छापड़ा ने पहला, कुणाल सिंह कुहाड़वास ने दूसरा और नरेश कुमार ढ़ंडार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में आशीष (सरदारपुरा) ने पहला, मोगली (पिलानी) ने दूसरा और युवराज (मोरवा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में मोगली (पिलानी) ने पहला, ज्ञानी (मोरवा) ने दूसरा और निखिल (मोरवा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुढ़ा दौड़ में धर्मवीर भाम्बू ने पहला, जगदीश झाझडिया ने दूसरा और रिशाल लीखवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान की गई। पहले स्थान पर रहने वाली टीमों को 11,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 5,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश व्यास ने प्रतियोगिता के संयोजक महेंद्र भाम्बू और श्रवण भाम्बू का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मानसिंह सासरोली, ईश्वर भाम्बू, हवा सिंह भाम्बू, शक्ति सिंह भाम्बू, महिपाल भाम्बू, ललित सैन, संतलाल जांगिड़, मामन सिंह शेखावत, वाईस चेयरमैन जयसिंह, डॉ. संदीप भाम्बू, भाविक चौधरी, रणधीर पायल, नरेश भाम्बू, सज्जन अग्रवाल, जोगेंद्र श्योराण (कोच), बाबूलाल (कोच), अविनाश बुडानियां, ललित सैन, राजेंद्र शर्मा, राकेश सांगवान, शैलेष भाम्बू सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास भाम्बू ने किया। इस आयोजन से क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर करने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
3/related/default