झुंझुनू : लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के 33वें वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर शिव महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर के सामने श्री चौथमल जी गोयनका नोहरा में किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा यज्ञ में पंचम दिवस महोत्सव को व्यास पीठ से विश्वविख्यात श्रद्धेय बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा ने अपने कोकिल कंठ से गणेश पूजन के साथ मधुर संगीतमय कीर्तन तथा सरल हिंदी भाषा में रोचक एवं ज्ञान राग दृष्टांत सहित कथा का रसपान श्रोता भक्तों को करवाया। इससे पूर्व भागवत ग्रंथ का पूजन मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विद्वान पंडितों के आचार्यत्व में किया गया। व्यास पीठ से बाल व्यास ने कथा के मध्य भगवान हनुमान जी की सजीव झांकी भी सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए। कथा का समय 1 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का रखा गया है। कथा स्थल को सुंदर वाटर प्रूफ टेंट बनाकर सजाया गया। कथा श्रवण हेतु महिलाओं एवं पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग सुन्दर व्यवस्था सराहनीय रही।
इस अवसर पर लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी दिल्ली, सुरेश चंद्र पंसारी, कृपा शंकर मोदी मुंबई, ओमप्रकाश तुलस्यान चेन्नई, राजकुमार अग्रवाल जयपुर, राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, अनिल टेकड़ीवाल एवं दिनेश गुप्ता दिल्ली, परमेश्वर हलवाई, रमाकांत एवं प्रदीप जालान सूरत, जयपुर से प्रमोद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, पूनम ढंढारिया, संजय अग्रवाल, शिखर चंद बैराठी, विनोद अग्रवाल, मुंबई से गोपी राम मोदी, संत कुमार मोदी, सूरत से विमल ढंढारिया, सुशील तुलस्यान हैदराबाद, चेन्नई से महावीर प्रसाद गुप्ता एवं गजेंद्र मोदी, अशोक अग्रवाल नीमकाथाना, रामकिशन लोहिया मुंबई, विशाल गोयल काठमांडू, मनीष गोयल अजमेर, स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य बुद्धि प्रकाश अग्रवाल, श्रीकांत पंसारी, कैलाश अग्रवाल, कैलाश चंद्र सिंघानिया, अर्जुन वर्मा, शरद शर्मा, पवन केजडीवाल, नवल किशोर खंडेलिया, विनोद सिंघानिया, एडवोकेट संजय शर्मा, उमाशंकर मंहमिया, पवन पुजारी, विनोद पुरोहित, डॉक्टर भावना शर्मा, महेश बसावतिया, रामगोपाल मंहमिया, राकेश तुलस्यान, डॉ.डीएन तुलस्यान, श्री गोपाल हलवाई, शिवचरण हलवाई, नितिन नारनोली, अनिल केजडीवाल, निर्मल मोदी, सुभाष जालान, विनोद सिंघानिया, मनीष अग्रवाल, सम्पत चुडैलावाला, ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, सुभाष क्यामसरिया, रुपेश जांगिड, पंडाल एवं स्टेज डेकोरेटर आशीष श्रीमोहन तुलस्यान, टेंट वाले रामावतार जांगिड़ सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।