क्षेत्र में बदली जायेगी पुरानी जर्जर पेयजल लाईनें

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली ): क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिये थ्री फेज के 05 नलकूप के लिये राज्य सरकार ने विधायक हंसराज पटेल की अनुशंषा पर 01 करोड़ 12 लाख 51 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की है। 05 नलकूप अलग-अलग स्थान पर लगाये जायेंगे। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा और पेयजल एवं जलापूर्ति से वंचित लोगों को भी इसका लाभ होगा। क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल ने बताया कि शहर की पुरानी जर्जर पेयजल लाईन के स्थान पर नई लाईन डालने के लिये 99 लाख 38 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है। शहर की पेयजल आपूत्ति लाईनें जर्जर होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। पाईप लाईन बदलने से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा 10 नये हैंडपम्प लगाने के लिये भी 23 लाख रूपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विधायक पटेल ने पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिये बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जलदाय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जल आपूर्ति में सुधार से आमजन को लाभ होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!