जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): श्री कृष्णा सामाजिक उत्थान संस्था द्वारा आयोजित श्री कृष्णा यादव समाज द्वारा द्वादशम सामूहिक विवाह सम्मेलन 2025 शनिवार, 1 मार्च 2025 फुलेरा दूज के अवसर पर कार्यक्रम स्थल रामसिंह पुरा, सांगानेर जयपुर में आयोजित होने जा रहा है। विवाह सम्मेलन के संरक्षक व राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने बताया कि विवाह सम्मेलन की पूरी तैयारियां हो चुकी है। इसमें लगभग 70 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक जसवंत यादव, राजस्थान यादव महासभा के अध्यक्ष डॉ.करण सिंह यादव, विधायक बाबा बालकनाथ, विधायक मनीष यादव, विधायक ललित यादव, जयपुर नगर निगम (हेरिटेज) की मेयर कुसुम यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर दयाल यादव, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हेमंत यादव, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव, पूर्व विधायक बलजीत यादव एवं चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह यादव, जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की पार्षद श्रीमती ममता यादव, पार्षद प्रवीण यादव, पार्षद शक्ति प्रकाश यादव, पूर्व पार्षद हरीश यादव एवं अन्य दिग्गजो के आने की सम्भावना है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक ओपी यादव एवं मदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान यादव युवा महासभा, राजस्थान इकाई ने मीडिया को उपलब्ध करवाई, साथ ही मीडिया को बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन समिति में सरदार सिंह चौरिया (अध्यक्ष), गंगाराम चितोस्या (कार्यकारी अध्यक्ष), रामनिवास हुरड़ा (कार्यकारी अध्यक्ष), गणेश कुमार गणवाल (कार्यकारी अध्यक्ष), कैलाश प्रसाद गोठवाल (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं श्री कृष्ण सामाजिक सामाजिक उत्थान संस्था में लालचंद चौरिया (अध्यक्ष) गोविंदपुरा, प्रहलाद काकोड़िया (सचिव) हाथोज मोड़, चौथमल जांजड़िया (कोषाध्यक्ष) आष्टीकला, बाबूलाल आफरिया (कार्यकारी अध्यक्ष), बद्री नारायण जाहोत (कार्यकारी अध्यक्ष) के संयोजन में कार्यक्रम किया जा रहा है।
श्री कृष्णा यादव समाज द्वारा द्वादशम सामूहिक विवाह सम्मेलन रामसिंह पुरा, सांगानेर में आज़
By -
February 28, 2025
0
Tags: