जालोर महोत्सव: आहोर में होंगे कई भव्य आयोजन, उपखंड कार्यालय परिसर में विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने पोस्टर का किया विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जालोर: जालोर महोत्सव के तहत आहोर उपखंड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर गुरुवार काे आहोरसिंह राजपुरोहित, एसडीएम जालोर महोत्सव आहोर अध्यक्ष सांवरमल रैगर, जालोर महोत्सव आहोर समन्वयक एडवोकेट गजेंद्र सिंह मांगलिया के कर कमलों से पोेस्टर विमोचन किया गया। उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होगें। आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने जालोर महोत्सव आहोर को आकर्षक बनाने एवं अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कहीं। उन्होंने महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर समिति सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने समिति सदस्यों को निर्धारित समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं व प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जालोर महोत्सव आहोर समन्वयक एडवोकेट गजेंद्र सिंह मांगलिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति ग्रामीण शहरी जनों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण, शहरी प्रतिभाशाली को अपने अपने हुनर बताने का जालोर महोत्सव एक उचित प्लेटफार्म है, जिसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आहोर जालौर महोत्सव की तैयारियों में 9समन्वयक विक्रम सिंह करणोत, सचिव भरत शर्मा, रिखबेश सुथार, प्रहलाद सिंह जोधा, यशवंत रावल, सूर्यपाल सिंह मांगलिया, गजेन्द्र सिंह मांगलिया, मांगीलाल छिपा, महावीर भाई जैन गादिया, राहुल राजपुरोहित, एडवोकेट प्रवीण गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष एबीवीपी रमेश कुमार दर्जी, मनोज प्रजापत, किशोर चौधरी, भैरूलाल छिपा, महेंद्र रांकावत, मदन सुथार, हिम्मता राम मेघवाल, प्रवीण माली सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहें।í

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!