जुरहरा में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को दिया आमन्त्रण

AYUSH ANTIMA
By -
0

जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): क़स्बे में आगामी 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए   जुरहरा जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम व बीजेपी भरतपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र जैन के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भेंटकर उन्हें जुरहरा में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से 5 मार्च से 9 मार्च के बीच अपनी सुविधा अनुसार महोत्सव में सम्मिलित होकर महोत्सव की शोभा बढाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष रविंद्र जैन, राकेश जैन, तरूण जैन, योगेश जैन, लोकेश जैन, रोहित जैन, पंकज जैन व हिमांशु जैन सहित अन्य लोग शामिल रहे। गौरतलब है कि जुरहरा में आचार्य वसुनंदी जी मुनिराज के आशीर्वाद व समाधिस्थ आर्यिका पदमनंदिनी माताजी की प्रेरणा से भव्य अलौकिक नेमीश्वर धाम तीर्थ का निर्माण हुआ है, जिसका पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!