महाकुंभ से लौटी 86 वर्षीय तीर्थयात्री गोरादेवी का जलिन्दरा परिवार ने किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
1 minute read
0


चिड़ावा  प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की यात्रा पूर्ण करके वापस चिड़ावा पहुंचने पर 86 वर्षीय गौरादेवी जलिन्दरा व श्रद्धालुओं का मंड्रेला रोड़ पर जलिन्दरा परिवार ने नाचते गाते माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्दरा रविवार को अपनी माताजी गोरा देवी के सानिध्य में 14 सदस्यीय दल के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुए। 86 वर्षीय गोरा देवी जलिन्दरा सहित दल के अन्य सदस्यों ने महाकुंभ स्नान में भाग लिया। तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या में राम मंदिर व वृंदावन में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने के पश्चात बुधवार को वापस लौट आया। दल में पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु सुभाष शर्मा, नरेंद्र अरड़ावतिया, लोकराम-सुनील जलिन्दरा, गीता देवी जलिन्दरा, पुष्पा शर्मा, मंजू देवी, चंपा देवी, उषा अरड़ावतिया, सुमन कटेवा, संतोष देवी शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!