फिलिस्तीन 24वां राष्ट्र ने दिया समरसता मिशन को नैतिक समर्थन

AYUSH ANTIMA
By -
0


काठमाण्डौ/नेपाल (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस 2024 पर नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक शान्ति समरसता सम्मेलन 192 राष्ट्रो का नागरिक अभिनन्दन समारोह में भारत की प्रतिष्ठा, भारत की शक्ति, भारत के पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मिशन भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच को फिलिस्तीन राष्ट्र ने अपना नैतिक समर्थन देने वाला 24वां राष्ट्र बना। इससे पहले 23 राष्ट्र भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान ने अपना नैतिक समर्थन व राष्ट्र ध्वज मंच को प्रदान किया। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस 2024 नई दिल्ली में आयोजित दुनिया का प्रथम विश्व रत्न अलंकरण समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति संघीय लोकतांन्त्रिक गणतन्त्रात्मक नेपाल का विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए समरसता, वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् कार्य योजना को मूर्त रूप देने पर विश्व रत्न अलंकरण से विभूषित किया गया। इस अवसर पर बासीम हिल्स काउन्सलर फिलिस्तीन राजदूतावास नई दिल्ली ने फिलिस्तीन राष्ट्र का नैतिक समर्थन मंच को प्रदान किया। मुख्य अत्तिथी महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के निर्देशन पर मंच प्रवक्ता डॉ.ए.वी. सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली ने काउन्सलर बासीम हिल्रड को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का बोर्ड सलाहकार सदस्य के रूप में मनोनयन की घोषणा की गई। काउन्सलर बासीम हिल्स ने अपने अमृत संदेश में सुरक्षा परिषद् में भारत को विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता पर संयुक्त राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करते हुये कहा कि तीसरे विश्व युद्ध की सम्भावना को देखते हुये भारत को शान्ति मिशन के योगदान में सम्मलित करते हुये सुरक्षा परिषद में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता देनी चाहिये। भारत संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजना से प्रभावित होकर फिलिस्तीन राष्ट्र समरसता मिशन को अपना नैतिक समर्थन दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!