21 सरपंचो का महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड 07 मार्च को

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च को अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में 21 सरपंचो को महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड दिया जायेगा। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राज.उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि स्वःपोषित वित्तिय व्यय योजना के अन्तर्गत अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को जयपुर में नारी शक्ति सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। समारोह में नारी तु नारायणी महिलाओं के सानिध्य में नेपाल सरकार मे 3 बार रहे पूर्व उप प्रधान मंत्री, 2 बार रहे केन्द्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री उपेन्द्र यादव का नागरिक अभिनन्दन एवं सम्मान में रात्री भोज का कार्यक्रम रखा गया है। समारोह में महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड अभिनंदन पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह, पूर्व उप प्रधानमंत्री नेपाल उपेन्द्र यादव के कर कमलो द्वारा श्रीमती दुर्गा देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत धोरू, जिला जोधपुर, श्रीमती सोना देवी बावरी, सरपंच ग्राम पंचायत 22 आरजेडी जिला श्रीगंगानगर, श्रीमती संगीता देवी मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत पाल, प्रतापगढ़, श्रीमती ललिता चौधरी, सरपंच ग्राम पंचायत झाक जोधपुर, श्रीमती पंकज कवर सरपंच ग्राम कालाऊना जोधपुर, श्रीमती विमला देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत बिरकड़ी जिला अलवर, श्रीमती सुनीता सरपंच, ग्राम पंचायत धतरवाला, जिला झुंझुनू, श्रीमती कलावती, सरपंच, ग्राम पंचायत सीतोली, जिला करौली, श्रीमती इंदू देवी विश्नाई, सरपंच, ग्राम रोटु, जिला नागौर, श्रीमती सपना देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत हीरवा, जिला झुंझुनू, श्रीमती प्रेम देवी मीना, सरपंच, ग्राम पंचायत कोडयाई, जिला सवाईमाधोपुर, श्रीमती समीरा बानो, सरपंच, ग्राम पंचायत टाई, जिला झुन्झुनू, श्रीमती अनुप, सरपंच, ग्राम पंचायत झेरली, जिला झुन्झुनू, श्रीमती मणी देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत बेरला, जिला झुंझुनू, श्रीमती संजना सैनी, सरपंच, ग्राम पंचायत पनिहारवास, जिला सीकर, श्रीमती नाथी, सरपंच, गॉव नराघना, नागौर, श्रीमती दुर्गा देवी मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत पण्ड्यावाड़ा, जिला उदयपुर, श्रीमती रानी मीना, सरपंच, ग्राम पंचायत तुरकाड़िया, जिला झालावाड़, श्रीमती सीमा देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत झिरण्डिया, जिला खैरथल तिजारा, श्रीमती लीला बाई, सरपंच, ग्राम पंचायत क्यारिया, जिला सिरोही, का किया जायेगा। समारोह से पूर्व मुख्य द्वार पर राजस्थानी परम्पराओ पर महिला शक्ति शिरोमणी प्रतिभाओ की अगवानी वैदिक मंत्रोचारो द्वारा किया जायेगा। समारोह में पंजाब केसरी सम्पादक रघु आदित्य अध्यक्षता करेंगे। जिला प्रमुख जयपुर श्रीमती रमा चौपडा व 99 वर्षीय स्वतंत्रा सेनानी पं.रामकिशन शर्मा पूर्व सांसद भरतपुर, विधायक सिविल लाईन गोपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमन्त्रित रहेगें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!