बानसूर: उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन तथा आपातकाल सामान्य वार्ड का उद्घाटन बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, प्रधान सुमन सुभाष यादव ने विधि विधान से फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में उप जिला अस्पताल परिसर के स्टाफ द्वारा विधायक का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। बानसूर विधायक ने बताया कि 70 सालों से बानसूर में विकास नहीं हुआ, हमारी भजन लाल सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है, राजस्थान में एमओयू के तहत विदेशी कंपनियां राजस्थान में नए आयाम लेकर आ रही है, जिसको लेकर युवाओं को रोजगार मिलेगा। राजस्थान प्रदेश विकसित की ओर होगा, बानसूर उप जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए सोनोग्राफी की मशीन सुचारू रूप से शुरू की जाएगी। मरीज को बाहर रुपए खर्च कर सोनोग्राफी करवानी पड़ रही थी, अब वह समस्या दूर हो गई है। उप जिला अस्पताल के डॉ.राजेश यादव ने बताया की उप जिला अस्पताल के मरीजों की समस्या को दखते हुए विधायक की और से सोनोग्राफी मशीन उप जिला अस्पताल को सौगात देकर बड़ा काम किया है। इस दौरान बानसूर तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा नेता डां.शशिकांत बोहरा, भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने किया 16 लाख की सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन
By -
February 02, 2025
0
Tags: