दौसा (श्रीराम इंदौरिया): श्री सुर संगम संस्था दौसा के तत्वावधान में बंजारा बस्ती, सपेरा बस्ती, कालबेलिया, बागरिया बस्ती में रहने वाले असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को शीतलहर के दौरान कंबल वितरित किए। संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कंबल वितरण में आर्थिक सहायता भी की।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ.एलएल दांतोनिया एवं अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा ने की। बस्ती के मेंबर द्वारा अतिथिगणों एवं संस्था के सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अशोक खेड़ला ने बताया कि लगभग 80 लोगों को उच्च गुणवत्ता के कंबल बाँटे गये, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी, उन्हें ढूंढकर कंबल दिया गया। कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सेवा के कार्य किये जाते है। इसी क्रम में सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किये गये। राजकीय आईटीआई के पास रहने वाले सपेरा बस्ती, बावरिया व बंजारा बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। कंबल वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक खेड़ला, कोषाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी, सलाहकार कवि कैलाश सुमा, डॉ.कैलाश वर्मा, राजेश नधेड़िया, कुमेश कुंजिला, कल्पना शर्मा, राकेश गणेशपुरा, चेतन राणा आदि उपस्थित रहे।